बलरामपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के राजपुर में इस बार भव्य दिल से डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माँ महामाया मंदिर प्रांगण, राजपुर में 25 सितम्बर 2025 की शाम को यह कार्यक्रम सांस्कृतिक माहौल और गरबा-डांडिया की धुनों के बीच आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लेंगे। पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की विशेष झलक देखने को मिलेगी। साथ ही देवी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में भाग लेने और पास लेने हेतु सुनीता सोनी (प्रिंसी ब्यूटी पार्लर), मनीषा कश्यप (मनीषा ब्यूटी पार्लर), स्नेहा भगत (स्नेहा ब्यूटी पार्लर), काजल ब्यूटी पार्लर एवं अमित कश्यप (विक्की मोबाइल राजपुर) से संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देगा। राजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!