MP News : Lahaar Politics Clash इन दिनों भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट को सुर्खियों में ले आया है। मौजूदा विधायक अंबरीश शर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बीच तीखी बयानबाजी जारी है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Lahaar Politics Clash की शुरुआत तब तेज हुई जब गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनके घर कांच के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। यह बयान बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने गोविंद सिंह को ‘राक्षस’ कहा था।

दरअसल, अंबरीश शर्मा रविवार को लहार के दशहरा मैदान (भाटनताल) में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझा जाए। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की।

Lahaar Politics Clash के दौरान शर्मा ने यह भी कहा कि जब वे 35 साल तक एक “राक्षस” से लड़ सकते हैं, तो अधिकारी उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!