रायपुर: साल के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायपुर ने देर रात तबादला आदेश जारी करते हुए 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में 4 निरीक्षक, 18 उप निरीक्षक (एसआई) और 37 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

देखिये पूरी लिस्ट

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!