

अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर चयन परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 10 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में सरगुजा पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच, झांसे या दलालों के प्रलोभन में न आएं और न ही किसी व्यक्ति या असामाजिक तत्व को पैसे दें। नौकरी के बदले रकम देना और लेना दोनों ही कानूनन अपराध है।सरगुजा पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती के नाम पर किसी तरह की अवैध मांग, धोखाधड़ी या प्रलोभन की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दें।
भर्ती से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर दी जा सकती है-
ASP सरगुजा:9479193502
CSP सरगुजा: 9479193503
DSP अजाक सरगुजा: 7000016151






















