


अंबिकापुर: पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु थाना कमलेश्वरपुर के ग्राम सरभंजा मे चलित थाना का आयोजन किया गया, चलित थाना मे ग्रामीणों कों महिला सशक्तीकरण, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों कों यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई, मुसाफिर व्यक्तियों की सूचना थाना मे देने के साथ गांव में कोई भी अपराध होने पर थाना पर तत्काल सूचित करने की समझाईस दी गई।
शिक्षा के महत्व तथा वर्तमान में हुए नए कानूनों के संशोधन भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में बता कर जागरूक किया गया, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया ग्रामीण छेत्र हाथी प्रभावित होने से आसपास के लोगो कों जंगली हाथियों से बचने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में लगभग 100 की संख्या मे आस पास के नागरिक शामिल हुए।































