

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत विषय हिन्दी की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को संपन्न कराई जाएगी।
जिले में उक्त परीक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

































