


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस को इंड टू इंड ऑपरेशन में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को जशपुर जिले के फरसाबहार से गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।
शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल ने बताया कि अप्रैल 2025 में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी राम गुलाब पाण्डेय एवं महेन्द्र सोनवानी को 350 ग्राम गाँजा का परिवहन करते हुए मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गाँजा कुलदीप सिंह से लेना बताया था। उनकी निशानदेही पर कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित 4 किलो 309 ग्राम गाँजा बरामद किया गया था। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने उक्त गाँजा एक अन्य व्यक्ति से खरीदा था और पहचान के तौर पर उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। साइबर सेल की मदद से मोबाइल धारक की पहचान खगेश्वर यादव पिता लाल बिहारी यादव (उम्र 42 वर्ष), निवासी तमा मुंडा फरसा बाहर, जिला जशपुर के रूप में हुई। खगेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आरोपी कुलदीप सिंह को उड़ीसा से गाँजा लाकर बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी खगेश्वर यादव को धारा 20(ख)(ii)(अ)(आ) NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
































