{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़: खरसिया शहर में दोपहर के समय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। करीब 12:30 बजे से 2 बजे तक चले इस अभियान का नेतृत्व एसडीओपी प्रभात पटेल ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी सहित थाना और चौकी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी स्वयं पैदल चलते नजर आए, जबकि कुछ पुलिसकर्मी वाहनों के साथ तैनात रहे, जिससे पूरे शहर में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनी रही और आमजन में सुरक्षा का संदेश गया।

अग्रसेन चौक में सघन वाहन जांच

अग्रसेन चौक में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालक तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। पत्थलगांव क्षेत्र के एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

लोहे का कड़ा जब्त, समझाइश देकर छोड़ा

अभियान के दौरान कुछ लोग लोहे का कड़ा (चूड़ा) पहनकर घूमते पाए गए। एहतियातन पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को रोककर कड़ा उतरवाया और उसे जब्त कर लिया। उन्हें समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की वस्तु पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर न घूमें। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

बैंक और सार्वजनिक स्थलों की जांच

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैंक के भीतर और बाहर मौजूद लोगों से सामान्य पूछताछ की गई तथा आसपास के क्षेत्र में निगरानी रखी गई। सड़क किनारे बाहर तक फैले सामान को लेकर दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया कि यातायात बाधित न हो और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पूरे अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि खरसिया में सतत निगरानी और सजगता बनाए रखी जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!