


बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिन्द्रा मैजिक वाहन से मवेशियों की अवैध तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) के अंतर्गत की गई है।
जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग महिन्द्रा छोटा हाथी वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर झारखंड की ओर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम प्रेमनगर मोड़ के आगे पुलिया के पास पहुंची, जहां कुछ समय बाद महिन्द्रा मैजिक वाहन क्रमांक CG 29 AG-1329 को रोककर जांच की गईवाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद साहबाज (19 वर्ष), निवासी पंच मंदिर, वार्ड क्रमांक 03, सूरजपुर तथा उसके साथी सफीक इराकी (55 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, सनावल, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो नग भैसा पाए गए, जिनके सींग और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे तथा उन्हें क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था।पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में दोनों भैसों और वाहन को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के साथ प्रधान आरक्षक देवसाय राम, पंकज पोर्ते, विनोद सागर तथा आरक्षक विवेक कुमार शामिल रहे।































