बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना कुसमी पुलिस ने  दुष्कर्म के आरोपी को  72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 5 नवंबर 2025 को थाना कुसमी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 4 बजे वह दिशा मैदान कर घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम नीलकंठपुर निवासी विनय पिता मुंशी उरांव ने उसे रास्ते में रोककर जबरन अपने घर ले गया और वहां एक दिन व रात तक रोककर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी कि उसका पति गोवा में काम करने गया है, इसलिए इस घटना की जानकारी किसी को न दे। इसके बाद आरोपी ने 25 से 26 अक्टूबर के बीच अर्रा डोंगरी जंगल में भी दो दिन तक उसके साथ जबरन संबंध बनाए।थाना कुसमी पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/25, धारा 64(2)(m), 127(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश देने पर पुलिस ने आरोपी विनय उरांव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 6 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!