
जशपुर: जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाथ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को घायल गाय का वध कर उसका मांस बनाने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम तोरा का है। आरोपियों से मौके पर गौ-मांस भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तोरा निवासी दिलीप तुरी ने 21 अप्रैल को थाना सन्ना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने गोठान के पास घुईकोना नाला में एक घायल गाय पड़ी थी, लेकिन कुछ देर बाद गाय वहां से गायब थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, अयुब कुजूर, निलेश एक्का, दिनेश टोप्पो, आकाश उर्फ अवकाश तिर्की और रोहित तिर्की ने घायल गाय को उठाकर उसका वध कर मांस तैयार करना शुरू कर दिया था।सूचना मिलते ही थाना सन्ना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अयुब कुजूर के कब्जे से झोले में रखा हुआ गौ-मांस जब्त किया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
1. अयुब कुजूर (37 वर्ष)
2. निलेश एक्का (40 वर्ष)
3. दिनेश टोप्पो (32 वर्ष)
4. आकाश उर्फ अवकाश तिर्की (26 वर्ष)
5. रोहित तिर्की (33 वर्ष), सभी निवासी ग्राम तोरा पारासुरा, थाना सन्ना, जिला जशपुर।