बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर सहित जिलेभर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम के तहत राजपुर गांधी चौक पर डॉ.आर.सी.पी. अंबष्ट ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गांधी चौक में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय निवासियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके बाद विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश आलोक पांडेय, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष धरम सिंह, इसी तरह जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विनय भगत ने तिरंगा फहराया।इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविंद्र लाल,जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे उपस्थित थे।

वन विभाग कार्यालय राजपुर में एसडीओ आर.एस.एल. श्रीवास्तव, राजपुर थाना में थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह तथा अन्य सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जगह राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि शशिकला भगत ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और सेवा के प्रति प्रेरित किया।

पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। जगह-जगह तिरंगा लहराते हुए लोगों ने आजादी के अमर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र की अखंडता, एकता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!