
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में 10 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर उनकी परेड ली गई।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों की भावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उनका सत्यापन एवं चेकिंग की गई। इस दौरान उन्हें सख्त निर्देश देते हुए आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई।उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना एवं अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना है। थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
































