अंबिकापुर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों को लगातार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह से अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आने के कारण महाविद्यालय के प्राध्यापकों के बीच दहशत और दुविधा का माहौल बन गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को सुबह से 12 से अधिक प्राध्यापकों के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रहे हैं। कई प्राध्यापकों ने बताया कि कॉल बार-बार आ रहे हैं, जिससे साइबर ठगी या व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने साइबर थाना गांधीनगर में इसकी मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने प्राध्यापकों को संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों से जानकारी लेकर साइबर सेल को लिखित में शिकायत दर्ज की जा रही है।

प्राध्यापकों का कहना है कि कॉल किसी एक नंबर से नहीं बल्कि कई अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। इसे लेकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि संभवतः किसी मोबाइल ऐप या अन्य माध्यम से उनका व्यक्तिगत डेटा लीक हुआ हो सकता है।फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जानकारी लेकर प्राध्यापकों को सावधानी बरतने की समझाइश दे रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!