

पाकिस्तान : के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत को कड़ा संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि भारत किसी “नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन” करता है, तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत वर्तमान में पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा है और किसी भी हमले पर इसका जवाब “तेज, सोचा समझा और पक्का” मिलेगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव
पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। तब से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत की सैन्य ताकत को लेकर सतर्क है और किसी भी संभावित हमले के खिलाफ तैयार है।
भारत की प्रतिक्रिया पर पाकिस्तान में खलबली
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि पड़ोसी देश कोई गलत कदम उठाता है, तो भारत निर्णायक और अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देगा।
इस बयान के बाद पाकिस्तान में तनाव बढ़ा और ख्वाजा आसिफ ने मीडिया के सामने भारत को धमकी देने का सिलसिला जारी रखा।
वर्तमान स्थिति
मिडिल ईस्ट में पहले से जंग का माहौल होने के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और किसी भी अप्रत्याशित घटना की संभावना पर नजर रखी जा रही है।

































