T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा हुआ है। अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का समर्थन भी सामने आ गया है, जिससे मैच होने की संभावना लगभग खत्म होती नजर आ रही है। मुकाबले में अभी करीब 10 दिन बाकी हैं, लेकिन हालात बता रहे हैं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगा।

हालांकि, अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC को इस फैसले की लिखित सूचना नहीं दी है। इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार और बोर्ड के रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि T20 World Cup India vs Pakistan मैच को लेकर पाकिस्तान का स्टैंड बदलने वाला नहीं है। इससे टूर्नामेंट की तैयारियों और शेड्यूल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला सोच-समझकर लिया गया है। शहबाज शरीफ के अनुसार, यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं बल्कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद किया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद उनका बयान पाकिस्तान के मौजूदा रुख को और मजबूत करता है। ICC पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि टूर्नामेंट से जुड़े नियमों का पालन सभी टीमों को करना होगा, फिर भी पाकिस्तान का रुख सख्त बना हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!