

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में दो वरिष्ठ अधिकारियों की संविदा नियुक्ति की है। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. एवं एस.सी. द्विवेदी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।
दोनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4(4) के तहत नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति पुलिस मुख्यालय रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध की गई है। आदेश में कहा गया है कि यह संविदा नियुक्ति 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी।
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि संविदा नियुक्ति की सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।























