


सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण जनों की राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार सहित विभिन्न मांगों, शिकायतों, समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उन्होंने मुआवजा राशि, आधार लिंक, ट्राई साइकिल की मांग, वृद्धा पेंशन योजना, पीएम आवास योजना, जमीन विवाद, बटवारा नामांकन, श्रमिक पंजीयन, की मांग के आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहां है।
जनदर्शन में राशन कार्ड, सड़क निर्माण, बैंकिंग समस्या, चतरंग स्कूल में शिक्षकों की समस्या, धान बोनस, जर्जर स्कूल भवन का मरम्मत करने जैसे आवेदन प्राप्त हुए जिसे संबंधित विभाग को कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम रवि सिंह, सागर सिंह, दीपिका नेताम, उत्तम रजक, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी नंदनी ठाकुर एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
































