जशपुर:  पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के मीटिंग हॉल में एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों की विवेचना को अधिक प्रभावी, विधि सम्मत व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को प्रशिक्षित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त जिला न्यायधीश जशपुर शैलेन्द्र पटवर्धन, डिप्टी डायरेक्टर (अभियोजन) सुरेश कुमार साहू, सहायक निदेशक अभियोजन  विपिन्न कुमार व सहायक जिला अभियोजन अधिकारी  विवेक शर्मा के द्वारा उपस्थित पुलिस के अधिकारियों एवं विवेचकों को, एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों की जांच विवेचना के दौरान की जाने वाली, विधिक प्रावधानों, साक्ष्य संकलन  इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे कि एन डी पी एस के प्रकरणों की विवेचना को सुदृढ़ करते हुए, अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।

प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को नशे के विरुद्ध एन डी पी एस के मामले में प्रकरणों में कार्यवाही की बारीकियों व विवेचना की गुणवत्ता को कैसे बढ़ाया जावे, इसके संबंध में भी जानकारी दी गई व एन डी पी एस के प्रकरणों में विवेचना के दौरान जिला अभियोजन विभाग से भी सलाह लेने हेतु निर्देश दिया गया, जिससे कि नशे के सौदागरों के खिलाफ मजबूती से माननीय न्यायालय में पक्ष रखा जा सके।

कार्यशाला में उपस्थित अतिरिक्त जिला न्यायधीश जशपुर  शैलेश पटवर्धन के द्वारा एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों में सूक्ष्म साक्ष्यों के महत्व, दस्तावेजी साक्ष्यों, विवेचना के दौरान, विवेचकों के विधिवत रूप से मामले के सम्पूर्ण विवरणों के स्पष्ट लेखबद्धता के संबंध में मार्ग दर्शन दिया गया।डिप्टी डायरेक्टर, ( अभियोजन) सुरेश कुमार साहू व उपस्थित सहायक निदेशक अभियोजन विपिन्न कुमार व सहायक जिला अभियोजन अधिकारी  विवेक शर्मा के द्वारा विवेचना के दौरान 50 एन डी पी एस एक्ट के प्रावधानों के पालन, जप्त मादक पदार्थो के फोरेंसिक लैब में परीक्षण व उनका सुरक्षित अभिरक्षा, चेन ऑफ कस्टडी, तथा एन डी पी एस एक्ट की धारा 57 के तहत संपूर्ण कार्यवाही की सूचना के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही एक से अधिक आरोपियों की स्थिति में एन डी पी एस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को प्रशिक्षित किया गया, जिससे कि एन डी पी एस के मामलों में स्पष्ट पारदर्शिता लाते हुए, अपराधियों के खिलाफ माननीय न्यायालय में मजबूती से प्रकरणों को पेश किया जा सके, व अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर  राकेश कुमार पाटनवार, एस डी ओ पी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एस डी ओ पी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, डी एस पी अजाक एवं क्राइम भावेश भावेश कुमार समरथ सहित  समस्त थाना चौकियों के प्रभारी , रीडर (sp ) मुकेश कुमार झा तथा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिले के समस्त विवेचक उपस्थित रहे ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!