बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलो 204 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई है।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को पुलिस को मोबाइल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिली कि नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 VH 3982 में सवार दो व्यक्ति गम्हारडीह से भागवतपुर की ओर पगडंडी रास्ते से गांजा बिक्री के लिए ला रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी शंकरगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम भागवतपुर मोड़ के आगे नर्सरी आम बगीचा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों का इंतजार करने लगी।कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार दो व्यक्ति बाइक पर आते दिखे, जिनके बीच एक काला बैग रखा था। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम छवि उर्फ मोनु साहू (27 वर्ष), निवासी इंद्रानगर, जमनीपाली, थाना दर्री, जिला कोरबा तथा एक विधि से संघर्षरत बालक बताया।गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर काले बैग से खाकी टेप में लिपटे चार पैकेट गांजा बरामद किए गए। तौल कराने पर पैकेटों का वजन क्रमशः 1.63 किलो, 1.41 किलो, 1.47 किलो और 1.53 किलो पाया गया। कुल वजन 4 किलो 204 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। गांजा और मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया।आरोपी छवि उर्फ मोनु साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि  नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह  भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!