कन्नौज: यूपी के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन की बारात के दिन ही मौत हो गई। दुल्हन के पेट में दर्द उठा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पास के ही झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। यहां उसे जो दवा दी गई, उसे खाकर उसकी हालत और बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

कन्नौज में बारात के दिन दुल्हन बनी युवती की दर्द से तड़पकर मौत हो गई। देर शाम युवती जब दुल्हन बन रही थी, तभी उसके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने पर परिजन उसे पास के ही झोलाछाप क्लीनिक ले गए। यहां से मिली दवा खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। देर रात जब बारात उसके दरवाजे पर आई, तभी दुल्हन ने दम तोड़ दिया।

दुल्हन की मौत के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस हो गई। बारात के दिन दुल्हन की मौत का यह मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किश्वापुर गांव का है। यहां के महेश बाथम की पुत्री रिंकी की शनिवार रात बारात आना थी। पूरा परिवार बारात की तैयारियों में लगा था और रिंकी को दुल्हन बनाया जा रहा था।

देर शाम अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने पर परिजन उसे गांव के ही झोलाछाप के पास इलाज के लिए ले गए। यहां से दवा लाकर रिंकी ने खाई। पिता महेश का कहना है कि दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

इसी बीच बारात आ गई तो परिवार उसमे व्यस्त हो गया। इसी बीच रिंकी की तड़पते हुए मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात तक दूल्हा खामोश बैठा रहा। इसके बाद बारात देर रात बिना शादी के वापस लौट गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!