मां महामाया मंदिर में 146 घी और 76 तेल के ज्योति जलाई गई, महाआरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त

अभिषेक सोनी

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के मंदिरों और मां दुर्गा पंडालों में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में 146 घृत और 76 तेल मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए थे। नवमी के दिन कन्या भोज, हवन पूर्णाहुति के बाद समापन हुआ। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

शारदीय नवरात्र पर 18वीं सदी की आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह-शाम आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। मां महामाया मंदिर सहित काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। राजपुर महुआपारा निवासी श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी मंदिर में फूल माला, लाइटिंग की व्यवस्था की थी। मंदिर में अखंड रामायण पाठ राजकुमार सोनी, मनोज गुप्ता और अशोक गुप्ता द्वारा किया गया। पुजारी राघवेंद्र पांडेय पूजा-अर्चना संपन्न कराई। समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सहित समिति के  सदस्य सतीश गर्ग, विद्यानंद दुबे, प्रमोद ठाकुर, शैलेष गुप्ता आदि सक्रिय से लगे हुए थे।

कुसमी मार्ग बूढ़ाबागीचा मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई। नवकी में विराजी मां समलाई मंदिर में गांव के बैगा द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई। ग्राम बघिमा मां चंद्रघंटा मंदिर में पुजारी पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सुबह-शाम आरती में महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे।

राजपुर गांधी चौक -बरियों में भी माता रानी की हुई आराधना

राजपुर गांधी चौक पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी पंकज मिश्रा पूजा-अर्चना संपन्न कराई। समिति के अध्यक्ष सुरेश सोनी सहित समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल, संजय सिंह, सजंय गुप्ता, राजा सिंह, राहुल गुप्ता, सावन त्रिपाठी, पंकज गुप्ता आदि सक्रिय से लगे हुए थे। वार्ड क्रमांक 4 में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई। श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के यहां मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी द्वारा भक्ति भाव से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!