

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 17 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद महाराज ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के साथ मंच से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के उन जांबाज अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपराध नियंत्रण, गौ तस्करी पर नकेल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और महिला व बच्चों की सुरक्षा में अद्वितीय कार्य किए।थाना राजपुर में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े को अपराधों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

जिले के गौरव बने ये जांबाज
- सम्मानित पुलिस अधिकारी व जवान और उनके योगदान
- निरीक्षक भापेन्द्र साहू (थाना प्रभारी बलरामपुर) व प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा — अपराधों के त्वरित निकाल, गौ तस्करी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी, म्यूल अकाउंट धारकों पर कार्रवाई और महिला अपराधों में संवेदनशील पहल।
- एम.आर.के. 444 मित्रा बिंदा (थाना चौन्दो)- ऑपरेशन मुस्कान में दिल्ली और महाराष्ट्र से गुमशुदा बच्चों की सकुशल वापसी।
- उनि विरासत कुजूर, आर.क. 563 निर्मल एक्का और आर.के. 285 जीतेन्द्र यादव (थाना कोरंधा) प्रकरण क्रमांक 09/2022 में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर पेश की मिसाल।
- आर.क. 1045 कन्नीलाल विश्वकर्मा और आर.क्र. 822 सुखदेव पच्ची (थाना रामचन्द्रपुर) गौ तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
- निरीक्षक विजय प्रताप सिंह (थाना प्रभारी सामरी)- 37 भरमार बंदूक बरामद कर हथियार तस्करी पर लगाम
- उनि उमेश सिंह (चौकी प्रभारी रनहत) सर्वाधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर कार्रवाई में प्रथम।
- आर.क्र. 652 विनोद मरावी(चौकी वाड्रफनगर)- म्यूल अकाउंट धारकों पर निर्णायक कार्रवाई।
- उ.नि विमलेश कुमार सिंह (थाना प्रभारी पस्ता) – अपराधों के त्वरित निकाल और मोटर व्हीकल एक्ट में कड़ी कार्यवाही।
- उ.नि दिनेश राजवाड़े (थाना प्रभारी राजपुर)- अपराधियों की धरपकड़ में सराहनीय भूमिका।
- उ.नि हिम्मत सिंह शेखावत(प्रभारी, साइबर सेल) साइबर अपराध, गौ तस्करी और म्यूल अकाउंट पर निर्णायक प्रहार।
- प्र.आर. कलेश्वर तिकी (सीसीटीएनएस) तकनीकी मोर्चे पर उत्कृष्ट योगदान
- निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल (थाना प्रभारी शंकरगढ़) – अपराधियों की गिरफ्तारी और मामलों का त्वरित निपटारा।
- स.उनि. अमर विलास नीलम तिर्की (जिला विशेष शाखा) – कानून-व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका।
- आर.क. 1140 संजय जगत (नक्सल सेल)- नक्सल और मैक-सामसी शाखा में साहसिक कार्य।
- म. आर. सुनैना कुशवाहा- महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अग्रणी
- उ.नि आराधना- महिला संबंधीत अपराधों के त्वरित निराकरण कर सराहनीय योगदान






















