बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत के चौक चौराहों पर लाखों रुपए खर्च कर हाई मास्ट लाइट लगाया गया है, त्यौहार में आधे से अधिक लाइट बंद पड़ा हुआ है।

राजपुर नगर पंचायत का स्थापना 03/05/2003 को हुआ था। स्थापना से ही नगर पंचायत में 03/05/03 हो रहा है। आज भी नगर पंचायत विकासकार्यो से कोसों दूर पड़ा हुआ है। स्थापना के बाद नगर पंचायत में कई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन पद पर बैठे मगर नगर को स्वच्छ नही पाए। आज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चारो तरफ गंदगी फैला हुआ है, सीसी सड़क गारंटी अवधि में ही जर्जर हो जा रहा है, चारों तरफ नाली जाम पड़ा हुआ है, जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। धूल के गुबार से आने -जाने वाले परेशान है, आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुका है गांधी चौक पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया गया है गांधी चौक पर लगे हाई मास्ट लाइट बंद पड़ा हुआ है। नगरवासियों ने “संचारटुडे सीजीएमपी न्यूज़’ को बताया कि नगर पंचायत में ठेकेदार अधिकारी-कर्मचारियों को मोटी रकम देकर निम्नस्तर का निर्माण कार्य करा रहे है वही नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय से नदारद रहना पसंद करते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!