

डेस्क: आज के समय में लड़कियां लड़कों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कई क्षेत्रों में लड़कियां लड़कों से आगे निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। पढ़ाई का क्षेत्र हो, ऑफिस में टीम लीड करने की बात हो या फिर किसी दूसरे क्षेत्र में अपने आप को साबित करने की बात हो, लड़कियां अब कहीं भी पीछे नहीं हैं। लेकिन यही बराबरी जब वो लड़ाई में करती हैं तो थोड़ा अजीब लगता है। पहले सोशल मीडिया पर लड़कों की लड़ाई के खूब वीडियो नजर आते थे लेकिन अब लड़कियों की लड़ाई के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो लड़कियों के बीच में बहुत तगड़ी लड़ाई हो रही है। वही पीछे भी कुछ लड़कियां एक लड़की को मारते हुए नजर आ रही हैं। अब कौन किस ग्रुप में है, इसका तो अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है लेकिन लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में नजर आता है कि एक-दो आदमी आकर उनकी लड़ाई को रुकवाते हैं।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कॉलेज कैंपस के अदंर लड़कियों के दो ग्रूप में क्लेश






















