बलरामपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान खरीदी सरल और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव का काम भी लगातार हो रहा है। सरल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा शासन पर और ज्यादा बढ़ा है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सरगड़़ी के किसान श्री करूवा मिंज ने बताया कि उन्होंने इस साल 67 क्विंटल 60 किलो धान बेचा है। उन्होंने कहा कि अब धान बेचने में ज्यादा समय नहीं लगता। पहले पूरे दिन केंद्र में बैठना पड़ता था, लेकिन अब सभी काम समय पर और आसानी से हो जाते हैं। बारदाना समय पर मिल जाता है और तौल भी सही तरीके से होती है। धान बेचने के बाद राशि सीधे खाते में आ जाती है, जिससे किसी तरह की चिंता नहीं रहती। करूवा मिंज ने यह भी बताया कि इस बार खाद समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिली, जिससे फसल अच्छी हुई है। उत्पादन बढ़ने से आमदनी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब खेती करने में पहले जैसी दिक्कतें नहीं आतीं और किसान मन लगाकर खेती कर पा रहे हैं। किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में खेती के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!