नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

आज मंगलवार को उन्हें औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा, जिसके बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे। नितिन नबीन पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उल्लेखनीय है कि वे अब तक इस पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!