रायपुर। Raipur Press Club: रायपुर प्रेस क्लब में आज पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब चुनाव में नव-निर्वाचित पदाधिकारी आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में यह शपथ समारोह होगा।

बता दें कि,कार्यक्रम शाम 6:00 बजे मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होगा। जिसमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री एवं विधायक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Raipur Press Club:वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू और महासचिव गौरव शर्मा शपथ लेंगे। साथ ही कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, सहसचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े भी पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!