
अंबिकापुर: होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सभागार में सतत छः दिवसीय चलने वाले इंडसम्म जन प्रवेशित प्रथम सेनेल्टर की छात्राओं-2025 हेतु इंडक्शन प्रोगाम को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविलायक सर्व महाविद्यालय के परिचयात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की गई। आयुषीखारखा व समूह के द्वारा प्रार्थना गीत व छात्रा रेनू खेस द्वारा बाईबल का पाठ किया गया। नव प्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन छात्रा किरण व समूह के मधुर स्वागत गीत द्वारा किया गया। उपरान्त इसके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सि. शाला जोसक ने नब प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए अपनी शुभाशीष उन्हें प्रदान की। किया उन्होंने छात्राओं से डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन व विचारों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में कठोर परिश्रम करने व लगातार सीखने के लिए की अपील किया।
नव प्रवेशित छात्राओं के शिक्षा के आधार को सुदृढ़ करने के निमित्त इस वर्ष से महाविद्यालय के सभी विभागों में ब्रिज कोर्स का संचालन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. सि. मंजू टोप्पो द्वारा महाविद्यालय की नियामवली को नव प्रवेशित छात्राओं के समक्ष विस्तार पूर्णक बताया गया। रोचक व ज्ञान वर्धक सार्ट वीडियो को दिखाया गया। छात्रा आर्या नामदेव व छात्रा पद्मा झा द्वारा अपने विचार रखें गये। नव प्रवेशित छात्राओं हेतु प्रतिभा खोज के कार्यक्रम को भी संचालित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. कल्पना गुहा, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्पूर्ण शिक्षक गण व महाविद्यालय के छात्राओं की उपस्थिति रही।