{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: नेशनल हाईवे 130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा के पास की है, जहां बिना संकेतक के खड़े ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चरणदास (28 वर्ष) पिता लड्डू दास, निवासी ग्राम महेशपुर थाना सीतापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चरणदास पिछले लगभग छह वर्षों से अपनी पत्नी के साथ ग्राम जजगा में घर जमाई के रूप में रह रहा था।घटना 22 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। चरणदास अपने ससुर को लेने मोटरसाइकिल से मंदिर की ओर गया था। ससुर के व्यस्त होने पर वह नवापारा की तरफ घूमने चला गया। वापस लौटते समय नवापारा घाट के नीचे नेशनल हाईवे 130 पर बिना किसी संकेतक के गलत तरीके से खड़े ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक जा टकराई।हादसे में गंभीर रूप से घायल चरणदास को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में केवली बाई (50 वर्ष), निवासी ग्राम जजगा की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 23 मार्च सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर बिना संकेतक के खड़े वाहन के कारण यह हादसा हुआ, जिससे एक परिवार का सहारा छिन गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!