बीजापुर:  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। तरेम थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर जारी इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारा गया नक्सली डीवीसीएम उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का सक्रिय कमांडर भी बताया जा रहा है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी।
बताया जा रहा है कि साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ है। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई।

फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों की ओर से मुठभेड़ और नक्सली कमांडर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!