


MP SET Admit Card का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 के एडमिट कार्ड 20 फरवरी को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
MP SET परीक्षा 1 मार्च 2026 से शुरू होगी। इस परीक्षा के तहत 21 विषयों में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर मिलाकर परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी। खास बात यह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
इस वर्ष लगभग 1.43 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित होगा। मध्य प्रदेश के 11 शहरों – इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, खरगोन और रतलाम में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और ओबीसी (क्रीमीलेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। पीएचडी धारकों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी।
MP SET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड:
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Admit Cards’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘Admit Card – State Eligibility Test 2026’ विकल्प चुनें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।































