MP News: इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के बाद ईरान की ओर जवाबी एक्शन जारी है. इस वजह से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. खाड़ी देशों में ईरान के ड्रोन अटैक जारी हैं. कई फ्लाइट्स रद्द हो गई है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के नागरिक जो खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अब राज्य सरकार के लिए बड़ा कदम उठाया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम

वर्तमान स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे राज्य के निवासियों के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24*7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इससे राज्य के उन लोगों को फायदा होगा, जो खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यवसाय और घूमने के लिए जाते हैं. प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके समस्या सुलझा सकते हैं. ये सुविधा हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे चालू रहेगी.

क्या है हेल्पलाइन नंबर?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 है. व्हाइट्सएप पर संपर्क किया जा सकता है, जिसका नंबर 9818963273 है. मेल करने के लिए ई-मेल आईडी (mphelpdeskgulf@gmail.com ) भी जारी की गई है.

टूर ऑपरेटर्स को नुकसान

मिडिल ईस्ट में बिगड़ती स्थिति के बीच टूर ऑपरेटर्स को नुकसान झेलना पड़ रहा है. भारत से अलग-अलग देश जाने वाली फ्लाइट्स रद्द होने के कारण टूरिस्ट पैकेज का रिफंड मांग रहे हैं और बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं. इस वजह ऑपरेटर्स को लाखों रुपये का घाटा सहना पड़ रहा है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!