

MP Board Order : बाद मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल द्वारा मई-जून में द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले से शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों पर असर पड़ा है। हर साल मिलने वाली लंबी छुट्टियां इस बार परीक्षा ड्यूटी और अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण प्रभावित होंगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षा 25 मई तक चलेगी, जबकि 10वीं के एग्जाम 19 मई तक समाप्त होंगे। इसके अलावा 9वीं और 11वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं 3 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम भी मई में प्रस्तावित हैं।
MP Board Order को लेकर शिक्षक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि परीक्षा ड्यूटी और ट्रेनिंग के चलते शिक्षकों को इस बार गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिल पाएंगी। पहले के वर्षों में शिक्षकों को 1 मई से 9 जून तक अवकाश मिलता था, लेकिन इस बार शेड्यूल पूरी तरह बदल गया है।
शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से शिक्षकों की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने बोर्ड को पत्र लिखकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
MP Board Order के विरोध में संगठनों ने साफ कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

































