कोरबा।  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।थाना बालको चौकी रजगामार क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं जिनमें से कई यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना कोरकोमा-बताती मार्ग में घटी है। आज सुबह कोरबा बस स्टैंड से आदर्श बस यात्रियों को लेकर जशपुर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। घटना के सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाकी यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। यह हादसा ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके चलते वह बस से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। हादसे में उसे भी चोटें आई है। रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।विवेचना जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!