अंबिकापुर: अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़  विष्णुदेव साय ने की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 मकानों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और उन्हें “खुशियों की चाबी“ सौंपी।


श्री चौहान ने आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों के घरों का भूमि पूजन कर स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत की सेना को प्रणाम करें, जो शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।”

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ योजना के तहत सबको पक्का मकान मिलेगा, और हम वह वादा निभा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, जनता हमारी भगवान है।” अब मोटर सायकल रखने वाले ₹15,000 तक की मासिक आय वाले परिवार, ढाई एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित भूमि रखने वाले परिवार भी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बन सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने यह भी घोषणा की कि मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिल सके। श्री चौहान ने बताया कि बचे हुए 3 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति भी राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख से अधिक लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य 4 लाख से अधिक बनाने का है। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। देश के कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांवों में जाकर किसानों की आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” यह केवल नारा नहीं, हकीकत है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संशोधन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि देश में विकास कार्यों पर चुनावों का असर न पड़े।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए गरिमा और सुरक्षा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संकल्प और विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे के अनुरूप 14 दिसंबर 2023 को कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई थी। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को योजना में शामिल किया गया है, जिनमें 5 एकड़ तक की सिंचित भूमि रखने वाले और ₹15,000 मासिक आय वाले परिवार भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार की जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल से शुरू हुआ, यह अभियान मई के अंत तक तीन चरणों में चल रहा है, जिसमें जनसमस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।  और 2026 तक प्रदेश की सभी 11,000 से अधिक पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुधार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण भी एक घंटे के भीतर होगा और माता-पिता अपनी संपत्ति मात्र ₹500 में संतान के नाम कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है और सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक इसे पूरी तरह समाप्त करना है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए पक्के घर बनाने और उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी, मोर आवास लोगों की भावना से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने देश भर के कई आवासहीन परिवारों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है बेघर परिवारों को इस योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के मकान ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थाई आवास भी प्रदान किया है।  उन्होंने कहा कि केंद्रीय  कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, उनके सपनों को फलीभूत करते हुए आज के दिन गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े,  राज्य सभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी  संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य सभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद  चिंतामणि महाराज, सरगुजा अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक  रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे़, पत्थलगांव विधायक  गोमती साय, प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक  उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल  राम प्रताप सिंह,अध्यक्ष वन विकास निगम  राम सेवक पैकरा, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह एवं  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर  मंजूषा भगत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक, प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा छत्तीसगढ़ के आयुक्त  तारन प्रकाश सिन्हा, संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक   दीपक कुमार झा, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा  विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!