


रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजनाकी 25वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की राशि डिजिटल माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में सहयोग मिल सके।
प्रदेश सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना तथा परिवार और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को कम करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ऐसे देखें भुगतान की स्थिति
महतारी वंदन योजना की किस्त का स्टेटस ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट [https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/](https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/) पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।इसके बाद नए पेज में लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर Submitबटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर योजना की किस्त और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
































