

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने हाथी प्रभावित क्षेत्र ग्राम सपड़ा, भेड़िया, जटासिमर, नून पानी, सरय पानी गांव में किसानों के साथ पिकअप में बैठकर फसल नुकसान का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों को मुआवजा प्रकरण बनाकर देने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

































