अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक में राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच खाद्य मंत्री राजेश अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी भी हितग्राही को समय पर राशन नहीं मिलता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री अग्रवाल ने स्वीकार किया कि कई स्थानों पर राशन की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सघन जांच की जाए और दोषियों को बख्शा न जाए।

उन्होंने एसडीएम को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि राशन वितरण व्यवस्था की कड़ाई से निगरानी करें और जहां भी गड़बड़ी मिले, तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि पूर्व शासनकाल में राशन दुकानों का संचालन करने वाले कई लोगों को नहीं बदला गया था, यह सोचकर कि वे व्यवस्था में सुधार करेंगे, लेकिन लगातार शिकायतें आने से अब सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है।

मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर उनका हक मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!