अंबिकापुर/लखनपुर( प्रिंस सोनी) : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, जिससे संगठन के बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट को मजबूती मिलेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने नियुक्त मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां भौगोलिक क्षेत्र, मतदाता संख्या और संगठनात्मक जरूरतों के आधार पर की गई हैं।लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत अरगोती मंडल से देवनारायण सिंह, राजाकटेल माजा मंडल से जमील खान, पलगड़ी मंडल से सूरज सिंह, चांदो मंडल से भूखल राम, गोरता मंडल से मुकेश सिंह, लखनपुर मंडल से दिनेश कुमार अग्रवाल, रजपुरी कला मंडल से विनोद सिंह, रामपूर लटोरी मंडल से जागरोपन यादव और जूना लखनपुर मंडल से रमेश जायसवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इन मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति की अनुशंसा का अधिकार रहेगा और वे बीएलए कार्यकारिणी का गठन भी कर सकेंगे। इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को बूथ और अनुभाग स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद हैनियुक्तियों की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!