आगरा : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक सितंबर तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। यह कॉरिडोर दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।  उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। यह दो चरणों में बनेगा। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन सेवा चलेगी। इसमें पिलर और स्टेशन बनाने का काम चल रहा है।

सितंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार का ट्रैक बनाने का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। पहले कॉरिडोर की बात करें तो अप्रैल में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अभी 6 स्टेशनों पर ही मेट्रो ट्रेन चल रही है। अगले पांच स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन है। इनका काम पूरा हो गया है। डाउन लेन की पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी महीने हाईस्पीड ट्रायल करने के बाद अगले महीने में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!