


सूरजपुर: मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन घंटों के भीतर कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जारी सूचना के अनुसार सूरजपुर सहित बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, धमतरी, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और नारायणपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और असुरक्षित स्थानों पर खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में कार्य करते समय मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।
स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
































