नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार तक तेज बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में कल तक तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में कल तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने मछुआरों को  कल तक दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों में और कल से बुधवार तक दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी जारी की है।

  
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान में लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस स बीच मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!