


नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर जिले में टपूकड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूर जिंदा जल गए। राहत और बचाव कार्य के दौरान 7 मजदूरों के शव मिले हैं। अभी भी कई मजदूर लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर थे।भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा गत्ता फैक्ट्री सुबह नौ बजे के आसपास आग लग गई। 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी मिली। कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान फैक्ट्री से जले हुए शव मिले।
भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन के करीब श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। जब उनके शव बरामद किए गए तो मानव कंकाल बन गए थे। आगजनी की घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में सोमवार सुबह हुई। आग एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।
































