


नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में तड़के सुबह एक 18 मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। आग की लपटों के बीच 70 से ज्यादा लोग अंदर फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोग घायल हैं।
ये घटना ठाणे के शास्त्री नगर स्थित मिलान हिल का है। आज (मंगलवार) सुबह लगभग 4 बजे बिजली की पाइप से चिंगारी उठी और पलक झपकते ही पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई।ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी के अनुसार, हमें सुबह 4.14 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग 10वीं और 13वीं मंजिल के बीच में स्थित बिजली की पाइप में लगी थी, जिससे इमारत के अंदर भारी धुआं भर गया था।अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों ने सुबह लगभग 5.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
































