{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर/ सूरजपुर:  नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को टीम ने विश्रामपुर के आईटीआई कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं।

आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने भोले घसिया के घर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष से 132 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, 73 नग अल्प्रासेन टैबलेट और 90 नग अल्प्रैक्स अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड के लिए आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर लाया गया।इसी दौरान एक अन्य सूचना के आधार पर टीम ने पूर्व एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू को उसके कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूर्व दर्ज मामले में न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान बड़ा मोड़ तब आया जब आरोपी भोले घसिया ने पानी पीने के बहाने आबकारी नियंत्रण कक्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है और उसके खिलाफ थाना सूरजपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इस कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीतगुप्ता द्वारा की गई तथा साथ में आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!