छत्तीसगढ़ : की 68.47 लाख महिलाएं अब महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में यह किस्त जारी की। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 1000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जाती है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने यह राशि उनके बैंक अकाउंट में सीधे भेजी जाती है। इस बार 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और अब यह जारी कर दी गई है।

पैसे कैसे चेक करें?
किस्त जारी होने पर महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से जानकारी मिलती है। अगर SMS नहीं आया है, तो आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं।

  1. ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ टैब पर क्लिक करें।
  2. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर खाते की जानकारी देखें।
  3. इसके अलावा, महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी राशि चेक की जा सकती है।

योजना से नाम हट जाने पर क्या करें?
अगर किसी कारण से आपका नाम योजना से हट गया है, तो इसे दोबारा जोड़ सकते हैं। इसके लिए:

  • आधार डेटा अपडेट करने के लिए नजदीकी आधार केंद्र जाएं।
  • बैंक जाकर अपना अकाउंट आधार से सीड करें।
  • अगर अकाउंट फ्रीज या ब्लॉक है तो उसे बैंक में चेक करवाएं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!