बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला बलरामपुर–रामानुजगंज अंतर्गत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में पूर्वी वाड्रफनगर मंडल की कमान ज्योति सोनी को सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा मिंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। ज्योति सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।ज्योति सोनी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हुई हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, महिलाओं को जोड़ने का अनुभव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद ज्योति सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने, महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।महिला मोर्चा की इस नई घोषणा से पूर्वी वाड्रफनगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!