अम्बिकापुर:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में 09 मार्च 2026 को सरगुजा संभाग के प्रकरणों की महा जनसुनवाई जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सरगुजा संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिलों से संबंधित कुल 101 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महा जनसुनवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें आयोग की माननीय अध्यक्ष  किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा), सदस्य  सरला कोसरिया एवं माननीय सदस्य  दीपिका शोरी उपस्थित रहेंगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला संरक्षण अधिकारी, सखी केंद्र के केंद्र प्रशासक, परामर्शदाता, मिशन शक्ति के कर्मचारी, पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी, विधि विभाग के अधिवक्ता, आयोग के सचिव  रमेश साहू सहित आयोग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!