
सूरजपुर। मां भारती पब्लिक स्कूल रुनियाडीह, रामपुर में वर्ष 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम का विधिवत रूप से घोषणा की गई। रिजल्ट की घोषणा सेवानिवृत्त शिक्षक बालकिशुन राजवाड़े तथा संस्था प्रमुख बोधन राम राजवाड़े के करकमलों द्वारा की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक छोटा सा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकगण भी मौजूद रहे। रिजल्ट घोषणा के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी गई।
घोषित परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया
कक्षा केजी-1 में आदित्य कुमार ने 88.66% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भयांश सिंह ने 87.33% के साथ द्वितीय तथा शौर्य सिंह ने 86.66% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी-2 में अंशी राजवाड़े ने 93.33% के साथ प्रथम, मयंक सिंह ने 89.33% के साथ द्वितीय और कार्तिक सिंह ने 86.66% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा पहली में अंजना सिंह ने 91.33% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान संजना केवट (88%) और तृतीय स्थान ईशु राजवाड़े (85.33%) ने प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में नैन्सी राजवाड़े ने 96.66% के साथ प्रथम, गीतलांजी ने 96% के साथ द्वितीय और मयूरी सिंह ने 93.33% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा तीसरी में जया सिंह ने 91% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिया (76%) और तृतीय स्थान हिमांशु सिंह (64.5%) को मिला। कक्षा चौथी में टीनू देवांगन ने 84.5% के साथ प्रथम, शुभम ने 83% के साथ द्वितीय और कशिश केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छठवीं में दिव्यांशी राजवाड़े ने 84.66% के साथ प्रथम, रुचि सिंह ने 82.5% के साथ द्वितीय और दिव्या सिंह ने 76.83% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में सुमन सिंह ने 81% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि खेलसाय सिंह ने 52.83% अंक अर्जित किए।
संस्था प्रमुख बोधन राम राजवाड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करें ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकें।
इस विद्यालय के कार्यक्रम में सरजू सिंह, प्रवीण सिंह, बिजेंद्र सिंह, मुनेश्वर कुमार, रंगलाल केवट, दीपेश कुशवाहा, शिवरतन सिंह सहित शिक्षकगण व अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह परिश्रम करते रहने की प्रेरणा दी।